अपहरण कर जबरन बांग्लादेश ले जाई गई नाबालिग लड़की घर लौटी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 05:44 PM
अपहरण कर जबरन बांग्लादेश ले जाई गई नाबालिग लड़की घर लौटी
ऑडियो सुनें

अगरतला. त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले से दूसरे धर्म के एक युवक द्वारा अपहरण कर जबरन पड़ोसी देश ले जाई गई 15 वर्षीय लड़की अपने घर लौट आई है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि नाबालिग का दो मई को मियापारा के छबीर मिया ने अपहरण कर लिया और बांग्लादेश ले गया. उन्होंने बताया कि अपहरण के पांच दिन बाद, लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और लड़की को बचाने का आग्रह किया, जिसे अपहरण कर बांग्लादेश ले जाया गया था.

मधुपुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) विभाष कुमार दास ने कहा, ”मंगलवार को, हमें भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ के पास एक जगह पर लड़की की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली. हम वहां पहुंचे और लड़की को बचाया. बाद में, उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया. ” दास के अनुसार, लड़की को मियापारा निवासी छबीर मिया जबरन बांग्लादेश ले गया था. उन्होंने कहा ”जब हमने उसके परिवार पर दबाव डाला, तो अपहरणकर्ता ने अपहृत लड़की को सीमा पर बाड़ के पास छोड़ दिया होगा और गिरफ्तारी के डर से घर नहीं लौटा होगा. लड़की सुरक्षित है और उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है. आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu