नाबालिग पहलवान के पिता ने यौन उत्पीड़न का फर्जी मामला दायर करने की बात कबूली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Jun 2023 10:32 PM
नाबालिग पहलवान के पिता ने यौन उत्पीड़न का फर्जी मामला दायर करने की बात कबूली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. नाबालिग पहलवान के पिता ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे . इस खुलासे से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला कमजोर हो सकता है . पिछले छह महीने से पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं . नाबालिग पहलवान की शिकायत के बाद पोक्सो कानून के तहत जांच चल रही है .

नाबालिग के पिता ने पीटीआई से कहा ,” यह बेहतर है कि सच अदालत में आने की बजाय अभी सामने आ जाये .” उनसे पूछा गया था कि अब वह अपनी बात से क्यो पलट रहे हैं . उन्होंने कहा ,” अब जब बातचीत शुरू हो गई है तो सरकार ने पिछले साल मेरी बेटी की हार (एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप ट्रायल) की निष्पक्ष जांच का वादा किया है . मेरा भी फर्ज बनता है कि अपनी गलती सुधारूं .” उन्होंने अपनी और अपनी बेटी की बृजभूषण के खिलाफ कड़वाहट का भी स्पष्टीकरण दिया .

इसकी शुरूआत लखनऊ में 2022 में एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप के ट्रायल से हुई जिसमें नाबालिग लड़की फाइनल में हारकर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सकी थी . उन्होंने रैफरी के फैसले के लिये बृजभूषण को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा ,” मैं बदले की भावना से भर गया था क्योंकि रैफरी के एक फैसले से मेरी बच्ची की एक साल की मेहनत बेकार हो गई थी . मैने बदला लेने का फैसला किया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu