मिचेल हे के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को हराया

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 02 Apr 2025 02:29 PM
मिचेल हे के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को हराया
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद बेन सीयर्स की शानदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 84 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

न्यूजीलैंड ने मिचेल हे के 78 गेंदों पर सात चौकों और सात छक्कों की मदद से नाबाद 99 रन की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 292 रन बनाए। सीयर्स ने 59 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 41.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई।

अशरफ-शाह की साझेदारी गई बेकार

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े, लेकिन सीयर्स की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही। अशरफ ने सर्वाधिक 73 रन बनाए और नौवें विकेट के लिए नसीम शाह के साथ 60 रन की साझेदारी भी की। नसीम ने 51 रन बनाए। दोनों का यह पहला वनडे अर्धशतक है। सीयर्स के अलावा जैकब डफी ने भी शानदार गेंदबाजी की जिन्होंने तीन विकेट हासिल किए।

खराब रही पाकिस्तान की शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसकी आधी टीम महज 32 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओ रुर्के ने पहले छह ओवर में आठ रन देकर एक विकेट लिया। उनकी गेंद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को दो बार लगी। इसके बाद हारिस रऊफ को भी उनका बाउंसर हेलमेट पर लगा। रऊफ कनकशन टेस्ट में नाकाम रहकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और नसीम ने उनकी जगह ली। पाकिस्तान अगर 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रहा तो इसका श्रेय अशरफ और नसीम शाह को जाता है।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने मिचेल हे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पारी के आखरी ओवर में दो छक्कों और दो चौकों के साथ 22 रन निकाले, लेकिन शतक से एक रन से चूक गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital