मिजोरम विधानसभा चुनाव: मतगणना अब चार दिसंबर को होगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 01 Dec 2023 09:20 PM
मिजोरम विधानसभा चुनाव: मतगणना अब चार दिसंबर को होगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना अब निर्धारित समय से एक दिन बाद यानी चार दिसंबर को होगी. पहले मतगणना तीन दिसंबर (रविवार) को होनी थी. निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय मतगणना की तारीख में बदलाव के विभिन्न हलकों के अनुरोध के बाद इस आधार पर लिया गया कि रविवार का दिन ईसाई-बहुल राज्य मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है.

इसने कहा, ”आयोग ने इन अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए, मिजोरम विधानसभा के आम चुनाव के लिए मतगणना की तारीख को तीन दिसंबर, 2023 (रविवार) से संशोधित करके चार दिसंबर, 2023 (सोमवार) करने का निर्णय लिया है.” पहले चार अन्य राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ. और तेलंगाना के साथ ही मिजोरम में भी मतगणना तीन दिसंबर को होनी थी.
इन सभी राज्यों में पिछले महीने विधानसभा चुनाव हुए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu