निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिलने की वजह से मनसे ने अपनी शिवाजी पार्क रैली की रद्द

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Nov 2024 03:14 PM
निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिलने की वजह से मनसे ने अपनी शिवाजी पार्क रैली की रद्द
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिल पाने के कारण वह मुंबई के शिवाजी पार्क में 17 नवंबर को रैली नहीं करेंगे। ठाकरे ने कहा कि इसके बजाय वह मनसे प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए मुंबई और ठाणे के विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी अनुमति नहीं मिली है और मेरे पास बैठक के लिए (बस) डेढ़ दिन है। इन डेढ़ दिनों में रैलियां करना मुश्किल हो रहा है। इसके बजाय मैं मुंबई और ठाणे के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा।’’ शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में 17 नवंबर को रैली करने की अनुमति मांगी है, लेकिन दोनों ही दलों को अबतक इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति नहीं मिली है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 18 नवंबर को शाम पांच बजे थम जाएगा। मध्य मुंबई में स्थित शिवाजी पार्क भारतीय क्रिकेट के पालना के रूप में प्रसिद्ध रहने के साथ-साथ 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद बाल ठाकरे की पहली दशहरा रैली का स्थल भी था। इसके बाद इस मैदान पर दशहरा रैली का आयोजन शिवसेना की परंपरा बन गई।

राज ठाकरे से राजनीतिक रूप से अलग उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी ने 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली के लिए अनुमति मांगी थी, जो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि भी है।

उन्होंने कहा था कि उस दिन उस मैदान में ठाकरे के लाखों समर्थक जुटेंगे। वर्ष 2012 में इसी शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘इसलिए हम निर्वाचन आयोग और पुलिस से कह रहे हैं कि मामले को उलझाया न जाए। शिवसैनिक वैसे भी वहां जमा हो जाएंगे और आप उन्हें रोक नहीं सकते। यहां कोई आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है। इसलिए किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए हमें 17 नवंबर को रैली करने की अनुमति दी जाए।’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav