ईद पर गरीब मुसलमानों में ‘मोदी-धामी’ खाद्य किट बांटी जाएंगी: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 07:40 PM
ईद पर गरीब मुसलमानों में ‘मोदी-धामी’ खाद्य किट बांटी जाएंगी: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड
ऑडियो सुनें

देहरादून.उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने ईद के मौके पर गरीब मुसलमानों में निशुल्क खाद्य किट बांटेने का बृहस्पतिवार को निर्णय लिया.
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि ‘मोदी-धामी’ किट नाम के इस पैकेट में दो लीटर दूध, दो किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम चीनी, एक पैकेट सेवईं और सूखे मेवे शामिल होंगे.

शम्स ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह निर्णय बोर्ड की पहली ऑनलाइन बैठक में लिया गया. उन्होंने बताया कि इन किट के अलावा, तोहफे के तौर पर बच्चों को निशुल्क कपड़े भी दिए जाएंगे. शम्स ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के लंबित मामलों के निपटारे के लिए इस महीने के अंत तक एक अस्थायी राज्य स्तरीय वक्फ न्यायाधिकरण भी गठित किया जाएगा.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि व्यवसायिक प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल की जा रही वक्फ संपत्तियों के किरायेदारों से बाजार दर या प्रचलित र्सिकल दर पर किराया लिया जाए.

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, ”वर्तमान में बोर्ड को हजारों रुपये मूल्य की अपनी संपत्तियों से केवल 100-150 रुपये किराया मिल रहा है. हमने इसे समाप्त करने और उनसे बाजार या र्सिकल दर के अनुसार किराया वसूलने का निर्णय लिया है ताकि इस प्रकार जुटाई गई धनराशि का उपयोग गरीबों के लिए किया जा सके.” बोर्ड ने ईद के बाद उन लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है जो अपने बंगलों में रह रहे हैं और वक्फ की संपत्ति को दूसरों को किराये पर दिया हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu