
नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम को ‘तड़प-तड़पा कर’ मार रही है और यह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है. खरगे ने आरटीआई वेबसाइट से कथित तौर पर हजारों आवेदन के गायब होने का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मोदी सरकार आरटीआई अधिनियम को तड़पा-तड़पा कर मार रही है. ये केवल संवैधानिक अधिकार पर हमला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को ख.त्म करने की साज.शि में एक और क.दम है.”
उन्होंने कहा, ”आरटीआई वेबसाइट से हज.ारों की तादाद में आवेदन ग.ायब होना तो केवल सतही वाक.या है, अंदरूनी नाश तो और गहरा है. ” खरगे ने आरोप लगाया, ”डेटा संरक्षण क.ानून की आड़ में आरटीआई अधिनियम का प्रस्तावित संशोधन सूचना के अधिकार पर एक तानाशाह सरकार का कायराना प्रहार है. पारर्दिशता से नहीं सरोकार, ऐसी निर्लज्ज है मोदी सरकार !”



