मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से की बात; आतंकवाद और नागरिकों की जान जाने पर चिंता साझा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Oct 2023 08:15 PM
मोदी ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से की बात; आतंकवाद और नागरिकों की जान जाने पर चिंता साझा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल-हमास संघर्ष के बीच सोमवार को जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की तथा दोनों नेताओं ने आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने को लेकर चिंताएं साझा कीं. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा ,”जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बात की. पश्चिम एशिया क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया. हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों की जान जाने के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं. सुरक्षा और मानवीय स्थिति के शीघ्र समाधान के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता है.”

इजराइल ने हमास के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी पर हमला शुरू कर दिया है क्योंकि इस समूह से जुड़े आतंकवादियों ने हाल में इजरायल पर किये गए हमले में बड़ी संख्या में नागरिकों सहित सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी. सोमवार को, 17वें दिन भी युद्ध जारी रहा. हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कम से कम 5,087 फलस्तीनी मारे गए हैं और 15,270 अन्य घायल हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu