ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चचेरे भाइयों और जीजा की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 19 Mar 2024 03:20 PM
ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चचेरे भाइयों और जीजा की मौत…
ऑडियो सुनें

सतना: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बाबा तालाब के पास सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है लेकिन ड्राइवर फरार हो गया है।

मैहर के नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि मैहर थाने के बाबा तालाब के पास सोमवार को देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि तीनों युवक पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। मृतकों में कृष्ण कुमार कुशवाहा (25) निवासी बेलहा, रोहित कुशवाहा कुशवाहा (24) और अमित कुशवाहा (23) दोनों निवासी कोडनपुरवा थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि रोहित और अमित चचेरे भाई थे जबकि कृष्णकुमार रिश्ते में उनका जीजा था। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान ट्रक का टायर भी पंचर हो गया था। उसके बावजूद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की लेकिन वह ज्यादा दूरी तक नहीं जा सका। लिहाजा रास्ते मे ही वाहन छोड़ कर चालक भाग निकला।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav