मुंबई : होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल, करीब 100 के दबे होने की आशंका

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 May 2024 07:47 PM
मुंबई : होर्डिंग गिरने से 35 लोग घायल, करीब 100 के दबे होने की आशंका
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान एक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गई, जिससे 35 लोग घायल हो गए, जबकि 100 अन्य के दबे होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि हादसा अपराह्न चार बजकर करीब 30 मिनट पर छेदानगर जिमखाना के नजदीक हुआ. उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.

अधिकारी ने बताया, ”हादसे में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जबकि 100 अन्य लोगों के होर्डिंग के नीचे दबे होने की आशंका है.”उन्होंने बताया कि मौके पर एंबुलेंस भी भेजे गए हैं. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भूषण गगरानी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि क्रेन और गैस कटर को भी बचाव अभियान के लिए मौके पहुंचाया गया है. अधिकारी ने बताया, ”घायलों को नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu