मुंबई होर्डिंग हादसा? एनडीआरएफ ने कहा-दुर्घटनास्थल पर हताहतों के जीवित मिलने की संभावना कम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 May 2024 03:39 PM
मुंबई होर्डिंग हादसा? एनडीआरएफ ने कहा-दुर्घटनास्थल पर हताहतों के जीवित मिलने की संभावना कम
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक विशाल होर्डिंग गिरने वाले स्थान पर राहत एवं बचाव अभियान चला रहे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बुधवार को कहा कि मृतक संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि हताहतों के जीवित मिलने की संभावना कम है।

तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण सोमवार शाम घाटकोपर के छेदा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप पर गिरे होर्डिंग के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम दो दिन से अभियान चला रही है। उसके साथ दमकल और पुलिस के कर्मी भी लगे हैं।

अधिकारी ने बताया कि राहत-बचाव दल ने अब तक होर्डिंग के नीचे दबे हुए 89 लोगों को बाहर निकाला है। इनमें से 14 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 75 अन्य घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में दो और शवों का पता चला है, लेकिन उन्हें बाहर निकाला जाना बाकी है।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि भारी मशीनों की सहायता से होर्डिंग के स्टील ढांचे और गर्डर को वहां से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''इस हादसे में अधिक लोगों के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि लोगों के जीवित मिलने की संभावना कम है।''

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह दुर्घटनास्थल पर अभियान के दौरान एक जगह आग लग गई। उन्होंने बताया कि वहां तैनात दमकल र्किमयों ने तुरंत ही इस आग पर काबू पा लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav