मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Mar 2025 08:48 PM
मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस के खिलाफ 36 रन से हार का सामना करना पड़ा.

आईपीएल ने रविवार को एक बयान में कहा, ”मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के नौवें मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है.” बयान के अनुसार, ”यह आईपीएल की आचार संहिता के न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों से संबंधित नियम 2.2 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए पंड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच पर 196 रन बनाए. मुंबई इंडियन्स को लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करना पड़ा और अंतत? टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी. गुजरात ने मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की. यह मुंबई इंडियन्स की लगातार दूसरी हार थी और टीम ने अभी अंकों का खाता नहीं खोला है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu