नेहरू युवा केंद्र का नया संस्करण है ‘माई भारत’, नेहरू की विरासत नहीं मिटेगी: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 11:14 PM
नेहरू युवा केंद्र का नया संस्करण है ‘माई भारत’, नेहरू की विरासत नहीं मिटेगी: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार का ‘मेरा भारत’ कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) का एक नया संस्करण है तथा यह स्थापित संस्थाओं को नष्ट करने का एक और प्रयास है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि नेहरू का नाम हटाने से उनकी विरासत नहीं मिटने वाली है.

‘माई भारत’ एक ऑनलाइन युवा नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता मंच है जिसका उद्देश्य युवाओं को अपने समुदायों में नेता और सक्रिय नागरिक बनने के लिए सशक्त बनाना और उन्हें शामिल करना है. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि संघ परिवार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, प्रमुख संस्थानों में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम हटाने से उनकी विशाल विरासत नहीं मिटेगी. उन्होंने दावा किया कि ‘माई भारत’ कार्यक्रम और कुछ नहीं बल्कि 1972 से भारत के गांवों में स्थापित लोकप्रिय नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) का एक नया संस्करण है.

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया, ”इससे पता चलता है कि सरकार देश के संस्थापकों में से एक का नाम मिटाने के अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए स्थापित संस्थानों को नष्ट करने पर तुली हुई है क्योंकि महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसे समावेशी, प्रगतिशील प्रतीक उन्हें बहुत परेशान करते हैं.” उन्होंने कहा कि केंद्र को एनवाईकेएस की ‘रीब्रांडिंग’ के इस फैसले को वापस लेना होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu