नकवी ने सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को ‘बेवकूफ’ करार दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 May 2025 09:36 PM
नकवी ने सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री को ‘बेवकूफ’ करार दिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की विवादास्पद टिप्पणी की बुधवार को निंदा की और उन्हें ‘ बेवकूफ ‘ करार दिया. भाजपा नेता और मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर ‘आतंकवादियों की बहन’ करार दिया था.

उनकी इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर आने पर जब उनकी कड़ी आलोचना होने लगी, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि इसे अलग संदर्भ में ना देखा जाए, क्योंकि ‘हमारी बहनों’ ने बहुत ताकत से सेना के साथ मिलकर पहलगाम हमले का बदला लिया है.
कर्नल सोफिया कुरैशी पहलगाम में 22 अप्रैल को किए गए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश के पक्ष को मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा रहीं.

विजय शाह की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने ‘ पीटीआई – वीडियो ‘ से कहा , ” वह बेवकूफ हैं. कुछ लोग जोश में होश खोने के आदी बन गए हैं. जिसका परिवार देश की सुरक्षा के संकल्पित रहा हो , आप उसके बारे में इस तरह की उपमा में देंगे तो खुद ही हंसी के पात्र बनेंगे. ” उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी अस्वीकार्य और निंदनीय है. नकवी ने अमेरिका की कथित मध्यस्थता को लेकर विपक्षी दलों के सरकार पर हमले को लेकर कहा कि ” देश की विक्ट्री पर कन्फ्यूजन की मिस्ट्री ” पैदा करने की कोशिश की जा रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा , ” ये वह लोग हैं जो हर रंग में भंग डालने की कोशिश करते हैं. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu