नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देगा: रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए गुप्ता ने इस कानून के समर्थन की अपील की।

उन्होंने महिलाओं के लिए गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने और अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अवसर खोलने वाली योजनाएं शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। गुप्ता ने कहा, “महिलाओं को जब अवसर दिया जाता है तो वे सबसे कठिन कार्यों को भी उत्कृष्ट रूप से पूरा कर सकती हैं – आपने यही संदेश दिया।”

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ 2023 में पारित किया गया था। इसे आमतौर पर महिला आरक्षण अधिनियम के रूप में जाना जाता है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अधिनियम में संशोधन करने वाले एक मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसमें लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव है और इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, और इसे 2029 के आम चुनावों से लागू किया जाएगा।

सरकार ने संसद के बजट सत्र की अवधि बढ़ा दी है। 16 से 18 अप्रैल तक संसद की तीन दिवसीय विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जहां संशोधन विधेयक पर चर्चा और उसे पारित किए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button