नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी जन-केंद्रित पहल के साथ प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है. शाह ने यहां सत्तारूढ. राजग के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही. उन्होंने कहा, ”अपनी जन-केंद्रित पहल के माध्यम से राजग आज प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिक लोगों के उत्थान और नए आपराधिक कानूनों के तहत नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए शासन मॉडल को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने कहा, ”हम विकास के दायरे से किसी को भी बाहर नहीं छोड़ने के अपने संकल्प पर अडिग हैं.”
राजग प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है: अमित शाह
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 May 2025 10:16 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Diabetes Symptoms in Men: पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो कराएं डायबिटीज की जांच, न करें नजरअंदाज
- 2 Govt Job : दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 23 अक्टूबर से स्टार्ट होंगे आवेदन, यहां मिलेगा सरकारी नौकरी का खजाना
- 3 Indian Coast Guard Recruitment 2026: तटरक्षक बल में 365 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए मौका
- 4 Mumbai India Chem 2026 : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी उदघाटन करेंगे, मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन बनाना मुख्य लक्ष्य
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu