केरल में RSS नेता की हत्या के लिए NDF कार्यकर्ता को आजीवन कारावास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Nov 2024 10:45 PM
केरल में RSS नेता की हत्या के लिए NDF कार्यकर्ता को आजीवन कारावास
ऑडियो सुनें

कन्नूर. केरल की एक अदालत ने कन्नूर जिले में वर्ष 2005 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता की हत्या के मामले में नेशनल डेवलप्मेंट फ्रंट (एनडीएफ) के 39 वर्षीय एक कार्यकर्ता को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. एनडीएफ बाद में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) बन गया, जिसे अब प्रतिबंधित कर दिया गया है. उसके एक सदस्य एम वी मार्शूक को थालास्सेरी के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश (प्रथम) फिलिप थॉमस ने सजा सुनाई तथा उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. अदालत ने मामले में 13 अन्य आरोपियों को दो नवंबर को अपर्याप्त साक्ष्य के कारण बरी कर दिया था.

यह मामला 10 मार्च, 2005 को आरएसएस कन्नूर जिले के बौद्धिक प्रमुख अश्विनी कुमार की हत्या से जुड़ा है, जिन पर एक निजी बस से कन्नूर से पेरावूर जाते समय हमला किया गया था. एक जीप में आए आरोपियों ने इरिट्टी के पझायनचेरी मुक्कू में उन्हें रोका और उन पर जानलेवा हमला किया. कुमार ने संघ के एक संगठन हिंदू ऐक्या वेदी के जिला संयोजक के रूप में भी काम किया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu