मप्र में न चीते सुरक्षित है, न महिलाएं और न ही आदिवासी: कमलनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 07:58 PM
मप्र में न चीते सुरक्षित है, न महिलाएं और न ही आदिवासी: कमलनाथ
ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश में न तो चीते, न महिलाएं और न ही आदिवासी समुदाय के लोग सुरक्षित हैं. कुनो नेशनल पार्क (केएनपी) में हाल ही में स्थानांतरित चीते की मौत के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा, ”हर क्षेत्र में अराजकता है. यहां न तो चीते सुरक्षित हैं, न महिलाएं और न ही आदिवासी समुदाय. केवल ठेकेदार और भ्रष्टाचारी सुरक्षित हैं.”

कमलनाथ ने कहा, “चाहे चीतों का मुद्दा हो या आदिवासियों का, (सुरक्षा की) उचित व्यवस्था कहां है. यह देखकर बहुत दुख होता है कि मध्यप्रदेश को किस दिशा में घसीटा जा रहा है.” मंगलवार को एक और चीते तेजस की मौत के साथ मार्च के बाद से केएनपी में मरने वाले चीतों की संख्या बढ.कर सात हो गई है, जो सितंबर 2022 में शुरू किए गए चीता पुनरुद्धार कार्यक्रम के लिए एक झटका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu