अपने पहले विदेशी दौरे के तहत अगले महीने भारत आ सकते हैं नेपाली प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 07:43 PM
अपने पहले विदेशी दौरे के तहत अगले महीने भारत आ सकते हैं नेपाली प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘‘प्रचंड’’ के अगले महीने आधिकारिक यात्रा पर भारत आने की संभावना है. मीडिया की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. पिछले साल दिसंबर में तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद ‘‘प्रचंड’’ का यह पहला विदेशी दौरा होगा.

हालांकि, उनकी भारत यात्रा की आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की गयी है. वह भारतीय नेताओं के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के अलावा व्यापार, ऊर्जा, कृषि, संस्कृति और वायु सेवा जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे.
प्रधानमंत्री ‘‘प्रचंड’’ के करीबी सूत्रों ने कहा कि निकट भविष्य में उनकी भारत यात्रा पर विचार किया जा रहा है और प्रधानमंत्री को प्रतिनिधि सभा से विश्वास मत मिलने के बाद इसकी तारीख तय की जाएगी.

इससे पहले नेपाली प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि पद संभालने के बाद वह अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आएंगे. प्रधानमंत्री 20 मार्च को संसद में विश्वास मत हासिल करने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu