नेपाल के प्रधानमंत्री ने सबसे युवा भारतीय एवरेस्ट पर्वतारोही को सम्मानित किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 May 2024 08:29 PM
नेपाल के प्रधानमंत्री ने सबसे युवा भारतीय एवरेस्ट पर्वतारोही को सम्मानित किया
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाली सबसे युवा भारतीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन को अन्य वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों के साथ बुधवार को अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस पर एक विशेष समारोह में सम्मानित किया. केवल 16 वर्ष और नौ महीने की उम्र में काम्या 20 मई को नेपाल की ओर ‘साउथ कोल’ से अपने पिता एवं भारतीय नौसेना के कमांडर एस कार्तिकेयन (45) के साथ सफलतापूर्वक विश्व की शीर्ष चोटी पर पहुंच गई थीं.

काम्या ने बताया कि वह एवरेस्ट की चढ़ाई करने के लिए तब आर्किषत हुई जब सात साल पहले वह एवरेस्ट आधार शिविर तक गई थी. उन्होंने कहा, ”मैं नेपाल के लोगों द्वारा यहां की मेरी यात्रा के दौरान दिखाए गए प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं.” काम्या के अलावा प्रधानमंत्री प्रचंड ने कामी रीता शेरपा को भी सम्मानित किया, जिन्होंने रिकॉर्ड 30 बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की. उन्होंने फुंजो लामा को भी सम्मानित किया, जिन्होंने केवल 14 घंटे और 31 मिनट में एवरेस्ट की चढ़ाई की और सबसे कम समय में ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं.

इस मौके पर प्रचंड ने कहा कि पर्वतारोहियों की गरिमा और सुरक्षा नेपाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, ‘नेपाल सरकार का लक्ष्य 2024 में 16 लाख पर्यटकों को आर्किषत करना है.” आज ही के दिन 29 मई, 1953 को न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉर्गे ने पहली बार 8848.86 मीटर ऊंची चोटी एवरेस्ट पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu