विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 20 Nov 2023 10:03 PM
विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोमवार को विशाखापत्तनम जासूसी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आईएसआई जासूसी नेटवर्क के माध्यम से गोपनीय रक्षा जानकारी के लीक होने से संबंधित है . केंद्रीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी..

अधिकारी ने बताया कि अमान सलीम शेख को महाराष्ट्र की राजधानी में दो स्थानों और असम के होजाई में एक स्थान पर छापेमारी के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया. इस मामले में गिरफ्तार होने वाला वह तीसरा आरोपी है. मामले में एनआईए ने पाकिस्तानी गुर्गों समेत चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था.

प्रवक्ता ने बताया, ”शेख को उन सिम कार्ड को चालू कराने में शामिल पाया गया था, जिनका इस्तेमाल रैकेट में शामिल पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था . यह मामला पहली बार 2021 में सामने आया था, जब आंध्र प्रदेश के काउंटर इंटेलिजेंस प्रकोष्ठ ने 12 जनवरी 2021 भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत को मामला दर्ज किया था.

एनआईए को जून में यह मामला जांच के लिये सौंपा गया था. जांच एजेंसी ने 19 जुलाई को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें से एक फरार पाकिस्तानी नागरिक मीर बालाज खान भी शामिल है .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu