
नागपुर. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र में 10वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास ठाकरे से 78,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गडकरी को 4,07,836 वोट मिले हैं, जबकि ठाकरे को 3,28,985 वोट मिले हैं.



