भाजपा से कोई दुश्मनी नहीं, केवल विचारधारा की लड़ाई: गहलोत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 21 May 2022 08:00 PM
भाजपा से कोई दुश्मनी नहीं, केवल विचारधारा की लड़ाई: गहलोत
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की भाजपा से कोई दुश्मनी नहीं है, बल्कि यह विचारधारा की लड़ाई है. इसके साथ ही गहलोत ने जनता से एक बार राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की ताकि वह अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा कर सके.

गहलोत आजादी की गौरव यात्रा के कोटपूतली कस्बे में पहुंचने पर वहां आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे. गहलोत ने कहा,‘‘यह तो लड़ाई विचारधारा की है. हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, न प्रधानमंत्री मोदी से है, न भाजपा से, न आरएसएस वालों से दुश्मनी है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और जातियों को लेकर चलने वाली पार्टी है. गहलोत ने कहा कि देश के सामने आज समस्याएं बहुत बड़ी-बड़ी हैं, लोग परेशान हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं, नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news