ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया पुरी रथ यात्रा को ‘दुर्घटना मुक्त’ बनाने का निर्देश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jun 2025 08:26 PM
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया पुरी रथ यात्रा को ‘दुर्घटना मुक्त’ बनाने का निर्देश
ऑडियो सुनें

पुरी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को अधिकारियों से कहा कि वे इस साल पुरी में रथ यात्रा को ‘दुर्घटना मुक्त’ बनाएं. माझी ने 27 जून को पुरी में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए.

बैठक के बाद मीडियार्किमयों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ”राज्य प्रशासन ने रथ यात्रा को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं.” उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी विभाग समन्वय से काम कर रहे हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष रथ यात्रा उत्सव के दौरान भगवान बलभद्र की मूर्ति को रथ से उतारकर मंदिर ले जाते समय सेवकों पर गिर गई थी, जिससे नौ सेवक घायल हो गए थे.

माझी ने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव के दौरान तीर्थ नगरी के प्रमुख क्षेत्रों पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. विभिन्न जिलों में डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और अन्य सभी संबंधित विभागों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि किसी भी स्थान पर हानिकारक खाद्य पदार्थ या पानी न बेचा जाए. इसके साथ ही, महोत्सव के दौरान पर्यटकों के लिए सुरक्षित पेयजल और स्वस्थ भोजन भी उपलब्ध होना चाहिए.
उन्होंने रथ यात्रा के दौरान अनुष्ठानों को सुचारू और समय पर पूरा करने के लिए सेवकों से सहयोग मांगा. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया ने कहा कि रथ यात्रा के लिए 10,000 से अधिक पुलिस र्किमयों के साथ पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu