ओडिशा: उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ का मनोरंजन कर माफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Apr 2023 08:45 PM
ओडिशा: उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ का मनोरंजन कर माफ
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने वाली उड़िया फिल्म ‘डिलीवरी ब्वॉय’ पर मनोरंजन कर माफ कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी. सीएमओ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

अश्विनी त्रिपाठी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी सामान पहुंचाने वाले एक ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की है. इसमें सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद के उसके संघर्ष को दिखाया गया है. इससे पहले, राज्य सरकार ने उड़िया फिल्म ‘दमन’ और हिंदी फिल्म ‘ज्विगेटो’ को मनोरंजन कर मुक्त किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu