ओडिशा : सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के ‘हमले’ में दो पुलिसकर्मी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Oct 2023 07:05 PM
ओडिशा : सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के ‘हमले’ में दो पुलिसकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा में कटक जिले के बांकी इलाके में रविवार को एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने कथित तौर पर गिरफ्तार करने आए एक उप-निरीक्षक (एसआई) और एक कांस्टेबल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि बांकी पुलिस सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सरोज दास की तलाश कर रही थी. दास के खिलाफ थाने में तीन मामले दर्ज हैं.

बांकी के एसआई बुधनाथ बेहरा ने कहा, बांकी बाजार इलाके में सरोज के घूमने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को देखते ही सरोज ने उप निरीक्षक संबित कुमार स्वैन और कांस्टेबल उत्तम कुमार कर पर तलवार से हमला कर दिया और मौके से भाग गया. हमले में दोनों को चोटें आईं. स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पुलिसर्किमयों को कटक के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, ”स्वैन गंभीर रूप से घायल है और उसके हाथ और शरीर पर चोट के निशान हैं. उसके हाथ की एक नस कट गई है, जिससे गंभीर रक्तस्राव हुआ और रक्तचाप भी कम हो गया.” उन्होंने बताया कि दूसरे पुलिसकर्मी की हालत अब स्थिर है. पिछले महीने सरोज ने इसी तरह की एक घटना में एक महिला पुलिस उप-निरीक्षक पर हमला किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu