नूंह में पथराव की घटना पर विहिप ने कहा, ‘धर्म परिवर्तन के लिए माहौल बनाया जा रहा’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 17 Nov 2023 08:40 PM
नूंह में पथराव की घटना पर विहिप ने कहा, ‘धर्म परिवर्तन के लिए माहौल बनाया जा रहा’
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हरियाणा के नूंह में हिंदू दलित महिलाओं पर पथराव की कथित घटना की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए माहौल बनाया जा रहा है. विहिप की राज्य इकाई के अध्यक्ष और पूर्व न्यायाधीश पवन कुमार ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कुछ मदरसों के मौलवियों ने बेगुनाह लोगों का ‘ब्रेनवॉश’ किया, जिन्होंने हिंदू रिवाज ‘कुआं पूजन’ के दौरान दलित महिलाओं पर पथराव किया. कुमार ने घटना को निंदनीय करार दिया.

कुमार ने कहा कि धार्मिक परंपराओं, यात्राओं और हिंदू त्योहारों पर लगातार हमले एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हैं तथा इसके जरिए धर्म परिवर्तन या फिर लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर करने का माहौल तैयार किया जा रहा है. उन्होंने घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने कहा, ”मदरसों के मौलवियों और अन्य शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. जिन नाबालिग बच्चों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें तत्काल किशोर आश्रय केंद्रों में भेजा जाना चाहिए और अगर इस घटना में वयस्क लोग शामिल हैं तो उनके खिलाफ उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.” कुमार ने कहा कि इस तरह के कृत्यों में शामिल मदरसों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए और उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए. पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक मस्जिद से कुछ महिलाओं के ऊपर पथराव किया था, जिसमें कम से कम तीन महिलाओं को चोट आई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu