सिंगापुर के स्कूल में आग लगने से एक लड़की की मौत, 20 अन्य झुलसे, उनमें पवन कल्याण का बेटा भी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Apr 2025 06:28 PM
सिंगापुर के स्कूल में आग लगने से एक लड़की की मौत, 20 अन्य झुलसे, उनमें पवन कल्याण का बेटा भी
ऑडियो सुनें

सिंगापुर/विजयवाड़ा. सिंगापुर की एक इमारत में मंगलवार को आग लगने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे समेत 20 अन्य झुलस गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सिंगापुर के ‘सेंट्रल बिजनेस डि्ट्रिरक्ट (सीबीडी)’ के पास रिवर वैली रोड पर स्थित एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गयी जहां एक कुकिंग स्कूल, एक थिएटर ग्रुप और बच्चों के लिए रोबोटिक्स संस्थान समेत कई व्यवसाय हैं.

पवन कल्याण की जन सेना पार्टी ने एक बयान में बताया कि स्कूल में आग लगने से उपमुख्यमंत्री का छोटा बेटा मार्क शंकर झुलस गया. जन सेना पार्टी के अनुसार इस घटना के कारण मार्क के हाथ एवं पैर झुलस गए हैं और धुएं के कारण उसके फेफड़े भी प्रभावित हुए हैं. उसका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पार्टी ने कहा कि कल्याण पूर्व निर्धारित कामकाज को पूरा करने के बाद सिंगापुर जायेंगे.

चैनल ‘न्यूज एशिया’ ने आंध्रप्रदेश के गृह मंत्री के षणमुगम के हवाले से बताया कि सीबीडी के बाहरी इलाके में स्थित दुकान में आग लगने से 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई है. सिंगापुर सिविल डिफेंस फोर्स (एससीडीएफ) ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि 15 बच्चों समेत कम से कम 20 लोगों को (घायलावस्था में) अस्पताल ले जाया गया है.

सोशल मीडिया पर जो वीडियो डाले गये हैं उनमें इमारत से काला धुआं निकलता हुआ और तीसरी मंज.लि पर बच्चे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. निर्माण कार्य में लगे व्यक्तियों समेत कई लोग फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए मचाननुमा एक कंक्रीट के ढांचे पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. बचाव सीढि.यां और एक संयुक्त प्लेटफॉर्म सीढ़ी को छत पर फंसे बाकी लोगों को बचाने के लिए लगाया गया है, जबकि अग्निशमन कर्मी इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग को बुझाने में जुट हैं.

पुलिस और एससीडीएफ र्किमयों ने इमारत और आसपास के परिसर से लगभग 80 लोगों को बाहर निकाला तथा 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया. के के महिला एवं बाल अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा विभाग के प्रमुख और वरिष्ठ सलाहकार एसोसिएट प्रोफेसर शशिकुमार गणपति ने कहा, ”हमारी प्राथमिकता इन रोगियों को तत्काल चिकित्सा देखभाल प्रदान करना और देखभाल करने वालों को सहायता प्रदान करना है.” एससीडीएफ ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu