मणिपुर में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 07:31 PM
मणिपुर में दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
ऑडियो सुनें

इंफाल. मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नारायणसेना में मंगलवार सुबह दो समूहों के बीच हुई झड़व में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि गांव की सुरक्षा में तैनात एक व्यक्ति अचानक बम फटने से मारा गया. वह एक राहत शिविर में रह रहा था.

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति के कंधे पर गोली लगी है जिसे इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस बीच, विभिन्न संगठनों के चार उग्रवादियों को अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया है जिसमें उनके पास हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया.

पुलिस ने एक बयान में बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस दलों ने इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों से नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड इसाक-मुइवा (एनएससीएन-आईएम) तथा पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक-एक उग्रवादी और कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) (लामयांबा खुमान गुट) के दो उग्रवादियों गिरफ्तार किया गया है. अभियान के दौरान छह बंदूकें, पांच कारतूस और दो विस्फोटक भी जब्त किए गए. बयान में बताया गया है कि सुरक्षा बलों द्वारा घाटी के पांच जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu