केरल के कन्नूर में विस्फोट में एक की मौत, एक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Apr 2024 08:43 PM
केरल के कन्नूर में विस्फोट में एक की मौत, एक घायल
ऑडियो सुनें

कन्नूर. केरल के कन्नूर जिले के उत्तरी हिस्से पनूर के पास देर रात को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया और कांग्रेस व भाजपा ने इसका दोष माकपा पर मढ़ा. माकपा ने हालांकि इस घटना में संलिप्तता से इनकार किया है.

पुलिस के अनुसार, घटना आधी रात के बाद करीब एक बजे हुई. विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि धमाका तब हुआ जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ समर्थक देसी बम बना रहे थे. भाजपा ने वाम दल पर बम के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इस बीच, सत्तारूढ़ माकपा ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि घटना में शामिल दो व्यक्तियों पर वाम दल के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का भी आरोप था, और इसलिए उन्हें अब राजनीतिक संगठन का हिस्सा नहीं माना जाता है.

माकपा की पनूर क्षेत्र समिति ने एक बयान में यह भी कहा कि वाम दल शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी लोगों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर ह्लप्रचारह्व कर रहे हैं कि घायल पार्टी कार्यकर्ता थे. पुलिस ने बताया कि काइवेलिक्कल की रहने वाली शेरिन की कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, दूसरे घायल व्यक्ति विनेश की एक हथेली फट गयी और उसकी हालत गंभीर है.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने इस घटना के लिए सत्तारूढ़ माकपा को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि वाम दल अपने कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल देशी बम बनाने में कर रहा है और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब कर रहा है .

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया कि माकपा आतंक की शरण ले रही है क्योंकि वह लोगों के बीच समर्थन खो रही है. उन्होंने एसडीपीआई द्वारा कांग्रेस को दिए गए समर्थन को लेकर भी हमला बोला और कहा कि राज्य में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले यह एक गंभीर स्थिति है.

जावड़ेकर ने एक बयान में कहा, ह्लएलडीएफ और यूडीएफ दोनों आतंकी संगठनों की मदद ले रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उचित कदम उठाने और अधिक सतर्कता बरतने के लिए निर्वाचन आयोग से संपर्क करेगी.ह्व उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और माकपा दोनों भाजपा के लिए जमीनी स्तर पर समर्थन में वृद्धि से ह्लपरेशानह्व हैं.

सतीशन ने अपने बयान में यह भी सवाल किया कि क्या केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वास्तव में गृह विभाग के प्रभारी हैं क्योंकि दो दिन पहले ही तिरुवनंतपुरम में भी इसी तरह की घटना हुई थी. बुधवार को, दो किशोर उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब तिरुवनंतपुरम के मन्नानथला के पास होराइजन पार्क में एक खाली जमीन पर कथित तौर पर उनके देसी बम बनाने के दौरान विस्फोट हो गया.

उनमें से एक ने अपनी दोनों हथेलियां खो दीं, और दूसरे की एक हथेली को आंशिक क्षति हुई. उनके साथ मौजूद दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं. पुलिस ने खुलासा किया कि चारों की उम्र 17 से 18 साल के बीच थी और वे विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu