नाइजीरिया में स्कूल से अपहृत 25 छात्राओं में से एक घर लौटी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Nov 2025 07:40 PM
नाइजीरिया में स्कूल से अपहृत 25 छात्राओं में से एक घर लौटी
ऑडियो सुनें

केब्बी. अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित केब्बी राज्य के एक स्कूल के छात्रावास से अपहृत 25 छात्राओं में से एक छात्रा अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर लौट आई है. स्कूल की प्रधानाचार्य ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सोमवार सुबह नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित एक हाई स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया था और स्कूल के एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी.

स्कूल की प्रधानाचार्या मूसा रबी मगाजी ने बताया कि अपहृत 25 लड़कियों में से एक छात्रा बदमाशों के चंगुल से छूटकर जंगलों के रास्ते सोमवार देर रात सुरक्षित अपने घर पहुंच गई. उन्होंने बताया कि हमले के कुछ ही मिनटों बाद एक अन्य छात्रा भी भाग निकली, लेकिन वह अपहृत 25 छात्राओं में शामिल नहीं थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu