कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 03:16 PM
कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के जचलदारा इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जचलदारा के क्रुम्हूरा गांव में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और घटनास्थल से कुछ हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। अभी यह पता चल नहीं पाया है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान क्या है और उसका संबंध किस समूह से था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital