महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन ने मुख्यमंत्री की चाय पार्टी का बहिष्कार किया

मुंबई: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे की चाय पार्टी का बहिष्कार किया और सरकार पर जनता के मुद्दों को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंबादास दानवे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। हर विधानसभा सत्र से पहले रस्मी चाय पार्टी का आयोजन किया जाता है और यह चाय पार्टी बुधवार शाम को होनी है।

मुंबई में 27 जून से 12 जुलाई तक आयोजित किए जाने वाले मानसून सत्र के दौरान महायुति गठबंधन सरकार 28 जून को विधानसभा के दोनों सदनों में राज्य का बजट पेश करेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button