विपक्ष ने तीन दशक तक महिला आरक्षण विधेयक रोके रखा: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 27 Sep 2023 05:46 PM
विपक्ष ने तीन दशक तक महिला आरक्षण विधेयक रोके रखा: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

वड़ोदरा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण विधेयक को तीन दशक तक रोके रखा और जब यह विधेयक पारित हो गया है तो वे महिलाओं को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी संसद के दोनों सदनों में विधेयक पारित होने पर उन्हें धन्यवाद देने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मोदी ने नवलाखी मैदान में हजारों महिलाओं की उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम में कहा, ”विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को तीन दशक तक रोके रखा, उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखिए. जब विधेयक पारित हो गया तो वे महिलाओं को जाति और धर्म के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं.” यह दावा करते हुए कि विपक्षी दलों ने अनिच्छा से विधेयक का समर्थन किया, उन्होंने कहा, ”मैं महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे उन लोगों से सतर्क रहें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu