विपक्ष जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रहा है : गडकरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 May 2024 07:20 PM
विपक्ष जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रहा है : गडकरी
ऑडियो सुनें

ऊना. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्ष का एक वर्ग आंतरिक और बाहरी शक्तियों की मदद से जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रहा है. गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं के कामकाज के बारे में लोगों को ”गुमराह” करने का प्रयास करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस को ”झूठे और भ्रष्ट लोगों की पार्टी” बताया और दावा किया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है.

एक जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण को ”अहम” बताते हुए गडकरी ने कहा, ”यह सभी की ड्यूटी है कि वे केवल उन लोगों को चुनें, जिन्होंने उनकी भलाई के लिए काम किया और देश की नीतियां व कार्यक्रमों को नयी दिशा दी.” वह हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और कुटलेहड़ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. गडकरी ने हिमाचल प्रदेश में ऊना के कुटलेहड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही समाज में आमूलचूल परिवर्तन ला सकती है और जनता की भलाई के लिए काम कर सकती है.

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में अगर किसी ने गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए काम किया तो वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे. उन्होंने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेता रहे वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत की थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”मैं सपने बेचने वाला मंत्री नहीं हूं, मैं वास्तव में काम करता हूं और कोई भी पत्रकार मेरे काम पर सवाल नहीं उठा सकता.” उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद लठियाणी-मंदली (गोविंद सागर झील) पर 920 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाने पर काम शुरू किया जाएगा. यह पुल ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

गडकरी ने कहा कि सड़क निर्माण में हिमाचल प्रदेश को शीर्ष प्राथकिमता मिलती रही है और खासतौर से सुरंगों के लिए दुर्गम स्थानों को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. उन्होंने कहा कि लेह तक आठ सुरंग बनायी जा रही है और राज्य में 16 हजार करोड़ रुपये की लागत से 28 ‘रोपवे’ बनाए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि इसी तरह रेणुका बांध और किशाऊ बांध परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस 60 वर्ष में नहीं कर पायी, उसे भाजपा सरकार ने 10 साल में कर दिया और इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जाता है.
गडकरी ने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट करके एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu