विदेश यात्रा से पहले मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा विपक्ष : ममता बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 07:45 PM
विदेश यात्रा से पहले मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा विपक्ष : ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विदेश यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को भाजपा और वाम दलों पर उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास किये जाने का आरोप लगाया और कहा कि विदेश यात्रा से पहले किसी नेता पर हमला करने से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है. ममता बनर्जी, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए आगामी दिनों में लंदन की यात्रा करने वाली हैं.
बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी भी नेता को किसी अन्य नेता की विदेश यात्रा से पहले उसकी छवि खराब नहीं करनी चाहिए क्योंकि वह व्यक्ति देश का प्रतिनिधित्व करेगा.

उन्होंने कहा, ”ईष्र्या के इलाज के लिए कोई दवा नहीं है. विपक्ष मेरी आगामी लंदन यात्रा को लेकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन मेरी विदेश यात्रा से पहले मुझे बदनाम करके वे देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं.” बनर्जी 21 मार्च को लंदन के लिए रवाना होंगी. ऑक्सफोर्ड में उनका व्याख्यान 27 मार्च को होगा. अपनी यात्रा के दौरान, वह राज्य में निवेश के लिए 25 मार्च को उद्योगपतियों से भी मिलेंगी. वह 28-29 मार्च को कोलकाता लौटने वाली हैं. केंद्र ने उनकी यात्रा को पिछले हफ्ते मंजूरी दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu