अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है: मुख्यमंत्री साय

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 14 Nov 2024 10:30 AM
अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है: मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 31 जनवरी 2025 तक कुल 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी.

इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट कर लिखा है कि अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.

सीएम साय ने किसानों को संबोधित करते हुए आगे लिखा- कि अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने लिखा कि किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है.

अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है. हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी को पर्व की संज्ञा देते हुए सभी किसानों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav