लेह में एक फिल्म यूनिट के 100 से अधिक सदस्य खाद्य विषाक्तता से बीमार हुए

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 18 Aug 2025 02:02 PM
लेह में एक फिल्म यूनिट के 100 से अधिक सदस्य खाद्य विषाक्तता से बीमार हुए
ऑडियो सुनें

लेह: लेह में एक फिल्म यूनिट के 100 से अधिक सदस्य खाद्य विषाक्तता का शिकार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार देर रात सभी मरीजों को तेज पेट दर्द, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत के बाद एसएनएम अस्पताल लाया गया। ये सभी गैर-स्थानीय कर्मचारी हैं जो यहां एक आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूंिटग करने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 600 लोगों ने शूंिटग स्थल पर भोजन किया था। उन्होंने बताया ‘‘भोजन के नमूने जांच के लिए एकत्र कर लिए गए हैं।’’ अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट रूप से खाद्य विषाक्तता का मामला है। सूचना मिलते ही सभी विभागों से स्टाफ को तुरंत जुटाया गया और स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला गया।’’

डॉक्टर ने बताया कि आपातकालीन वार्ड में भीड़ बढ़ने के कारण पुलिस को भी बुलाना पड़ा ताकि अफरा-तफरी जैसी स्थिति को संभाला जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और ज्यादातर को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital