पहलगाम हमला ‘बर्बर’, मोदी योद्धा हैं जो जम्मू कश्मीर में शांति वापस लाएंगे : रजनीकांत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 01:21 PM
पहलगाम हमला ‘बर्बर’, मोदी योद्धा हैं जो जम्मू कश्मीर में शांति वापस लाएंगे : रजनीकांत
ऑडियो सुनें

मुंबई: मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने पहलगाम आतंकी हमले को ‘‘बर्बर और बेरहम’’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक योद्धा हैं जो जम्मू कश्मीर में शांति लाएंगे। ‘वेव्स’ शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अभिनेता ने कहा कि कई लोगों ने उनसे कहा था कि सरकार ‘‘अनावश्यक आलोचना’’ के कारण चार दिवसीय कार्यक्रम को स्थगित कर सकती है क्योंकि यह मनोरंजन पर केंद्रित है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में मेरा विश्वास है और मुझे भरोसा था कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से होगा।’’ ‘वर्ल्ड आॅडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ (वेव्स) में ंिहदी फिल्म और दक्षिण भारतीय फिल्मों के शीर्ष सितारों के साथ-साथ उद्योग जगत के नेता एवं राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होने वाले हैं।

रजनीकांत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी एक योद्धा हैं। वह किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने यह साबित कर दिया है और हम पिछले एक दशक से इसे देख रहे हैं।’’ अभिनेता (74) ने कहा कि प्रधानमंत्री कश्मीर की स्थिति को ‘‘बहादुरी और शालीनता से’’ संभालेंगे।

रजनीकांत ने कहा, ‘‘(वह) कश्मीर में शांति और हमारे देश को गौरव प्रदान करेंगे। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं और ‘वेव्स’ पल का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। केंद्र सरकार को मेरी हार्दिक बधाई।’’ वेव्स फिल्मों, ओटीटी (ओवद द टॉप), गेंिमग, कॉमिक्स, डिजिटल मीडिया, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), एवीजीसी-एक्सआर (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेंिमग, कॉमिक्स – एक्सटेंडेड रियलिटी), प्रसारण एवं उभरती हुई तकनीक को एक मंच प्रदान करेगा और खुद को भारत के मीडिया एवं मनोरंजन कौशल के व्यापक प्रदर्शन के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा।

शिखर सम्मेलन का उद्देश्य 2029 तक 50 अरब अमेरीकी डॉलर के बाजार को सबके लिए खोलना तथा वैश्विक मनोरंजन अर्थव्यवस्था में भारत की उपस्थिति का विस्तार करना है। यह सम्मेलन कश्मीर के पहलगाम के ऊपरी इलाकों में आतंकवादी हमले के तुरंत बाद हो रहा है। हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital