दर्दनाक सड़क हादसा: जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप पलटी, 1 महिला की मौत, 11 घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 12:26 PM
दर्दनाक सड़क हादसा: जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप पलटी, 1 महिला की मौत, 11 घायल…
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सभी दर्शनार्थियों में चीख पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर हुई है.

जानकारी के अनुसार, सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे. घूमने के बाद पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई. हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं. सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं. सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का नंबर सीजी 25 H 5732 है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav