पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 08:08 PM
पाकिस्तान ने गौरी हथियार प्रणाली का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल अबाबील हथियार प्रणाली के उड़ान परीक्षण के एक सप्ताह बाद मंगलवार को गौरी हथियार प्रणाली का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया. सेना ने एक बयान में कहा कि परीक्षण का उद्देश्य “सेना रणनीतिक बल कमान (एएसएफसी) की अभियानगत और तकनीकी तैयारी का परीक्षण करना है.” परीक्षण पर कमांडर एएसएफसी, रणनीतिक बलों के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों और रणनीतिक संगठन के इंजीनियरों ने नजर रखी.

मंगलवार को गौरी हथियार प्रणाली का प्रशिक्षण परीक्षण ऐसे समय हुआ जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए संबंधित वस्तुओं की आपूर्ति को लेकर तीन चीनी कंपनियों पर कुछ दिन पहले प्रतिबंध लगा दिया था. इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए चीन हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ और सैन्य प्रमुखों ने प्रशिक्षण परीक्षण की सफलता पर भाग लेने वाले सैनिकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी. इससे पहले 18 अक्टूबर को पाकिस्तान ने अबाबील हथियार प्रणाली का सफल उड़ान परीक्षण किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu