पाकिस्तान की अदालत ने बृहस्पतिवार तक इमरान खान के आवास के बाहर पुलिस कार्रवाई पर लगाई रोक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 Mar 2023 06:57 PM
पाकिस्तान की अदालत ने बृहस्पतिवार तक इमरान खान के आवास के बाहर पुलिस कार्रवाई पर लगाई रोक
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान की एक अदालत ने बुधवार को इमरान खान को अस्थायी राहत प्रदान करते हुए उनके आवास के बाहर पुलिस को बृहस्पतिवार तक कार्रवाई रोकने का आदेश दिया। इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने मंगलवार को लाहौर उच्च न्यायालय में पुलिस कार्रवाई को चुनौती दी थी और अदालत से सरकार को इसे समाप्त करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

इमरान खान को पकड़ने पहुंचे पाक रेंजर्स पीछे हटे, खान के आवास के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए यहां उनके आवास को घेरे खड़े पाक रेंजर्स और पुलिसकर्मियों ने बुधवार को पीछे हटना शुरू कर दिया जिससे खान के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। सूत्रों के हवाले से ‘जियो न्यूज’ ने बताया कि पुलिस, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) आठ क्रिकेट मैच जारी रहने तक खान के जमान पार्क स्थित आवास की ओर नहीं बढ़ेगी, जिसमें विदेशी खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu