पाकिस्तान को UAE से मिला एक अरब डॉलर का वित्तपोषण: डार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Apr 2023 07:49 PM
पाकिस्तान को UAE से मिला एक अरब डॉलर का वित्तपोषण: डार
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. वित्तीय संकट से घिरे पाकिस्तान के वित्त मंत्री इसहाक डार ने शुक्रवार को ऐलान किया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक अरब डॉलर के वित्तपोषण को मंजूरी दे दी है. इससे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से राहत पैकेज का किस्त मिलने की संभावना बढ़ गई है. पाकिस्तान को आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर की आर्थिक मदद मिलने का इंतजार है. यह किस्त वर्ष 2019 में मुद्राकोष की तरफ से पाकिस्तान के लिए स्वीकृत 6.5 अरब डॉलर के राहत पैकेज का हिस्सा है.

उन्होंने कहा कि यूएई ने आईएमएफ से एक अरब डॉलर के वित्तपोषण की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि कर दी है. वित्त मंत्री ने ट्विटर पर लिखा, “यूएई के अधिकारियों ने आईएमएफ को बता दिया है कि वे पाकिस्तान को एक अरब डॉलर का द्विपक्षीय सहयोग देने जा रहा है.” डार ने कहा कि अब स्टेट बैंक आॅफ पाकिस्तान (एसबीपी) ने इस जमा राशि को यूएई के अधिकारियों से अपने पास लाने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि एसबीपी को चीन के औद्योगिक एवं वाणिज्यिक बैंक (आईसीबीसी) से तीसरी एवं आखिरी किस्त के रूप में 30 करोड़ डॉलर का भुगतान भी मिलने वाला है. यह चीन से मिलने वाले 1.3 अरब डॉलर कर्ज का हिस्सा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu