जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 May 2025 08:05 PM
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक तनाव तथा पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर लगभग प्रतिदिन होने वाले संघर्ष विराम उल्लंघन के बीच यह गिरफ्तारी की गई. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.

अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के कुछ ही देर बाद ही, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तारखल गांव निवासी वकास को चकन-दा-बाग क्षेत्र के गांव से सैन्य र्किमयों ने हिरासत में लिया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वकास अनजाने में नियंत्रण रेखा पार कर गया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के समय घुसपैठिये के पास से किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu