पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहा है बीएसएफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Oct 2023 10:47 PM
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहा है बीएसएफ
ऑडियो सुनें

जम्मू/नयी दिल्ली. पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार रात जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की. यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की जा रही अकारण गोलीबारी का ‘मुंहतोड़’ जवाब दे रहे हैं. अधिकारी ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी.

मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी में बीएसएफ के कुछ जवान घायल हो गए, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी रात करीब आठ बजे शुरू की गई. बीएसएफ ने कहा, ”गोलीबारी अब भी जारी है.” उसने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने ”अकारण गोलीबारी” का उचित जवाब दिया है. अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu