जम्मू में धमाके की आवाज से दहशत, क्षेत्र अंधेरे में डूबा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 09:44 PM
जम्मू में धमाके की आवाज से दहशत, क्षेत्र अंधेरे में डूबा
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू शहर में बृहस्पतिवार देर शाम विस्फोट की आवाजें आने से दहशत फैल गई. सुरक्षा बलों ने यहां भारी सुरक्षा वाले हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हवाई अड्डे पर हमला हुआ है या नहीं, जहां भारतीय वायुसेना का स्टेशन भी स्थित है.

हवाई अड्डे के आसपास दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनाई देने के तुरंत बाद जम्मू में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया.
अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और भारतीय ड्रोन रोधी प्रणाली द्वारा कुछ पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है. कुछ प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, हवाई अड्डे के बाहर एक ड्रोन को गिरते हुए देखा गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu