ज्ञानवापी में मिले ‘शिवलिंग’ की पूजा की इजाजत संबंधी याचिका त्वरित अदालत के सुपुर्द

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 May 2022 07:19 PM
ज्ञानवापी में मिले ‘शिवलिंग’ की पूजा की इजाजत संबंधी याचिका त्वरित अदालत के सुपुर्द
ऑडियो सुनें

वाराणसी. वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग की पूजा की अनुमति देने का आग्रह करने वाली याचिका बुधवार को त्वरित अदालत के पास भेज दी गयी. अब इस पर 30 मई को सुनवाई होगी. शासकीय अधिवक्ता राणा संजीव सिंह ने बताया कि ज्ञानवापी परिसर में प्राप्त कथित शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करने के अधिकार के मांग की याचिका को जिला जज ए. के. विश्वेश ने त्वरित (फास्ट ट्रैक) अदालत के पास भेजते हुए सुनवाई की तारीख 30 मई निर्धारित की है.

उन्होंने बताया कि यह याचिका मंगलवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में दायर की गयी थी.
इससे सम्बन्धित फाइल जिला जज के पास गयी थी क्योंकि किसी भी याचिका को स्थानांतरित करने का अधिकार जिला जज को होता है.

गौरतलब है कि विश्व वैदिक सनातन संघ की महामंत्री किरण सिंह की ओर से सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में एक नयी याचिका दायर की गयी थी. इसमें ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश को र्विजत करने, परिसर को हिंदुओं को सौपने के साथ ही ज्ञानवापी में कथित तौर पर मिले आदिविश्वेश्वर शिवलिंग की नियमित पूजा अर्चना करने की अनुमति देने का आग्रह किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu