प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के दौरान 160 देशों को टीके भेजे, ठाकरे घर से ही नहीं निकले: ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 08:31 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने महामारी के दौरान 160 देशों को टीके भेजे, ठाकरे घर से ही नहीं निकले: ठाकुर
ऑडियो सुनें

मुंबई. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया को लगता है कि महामारी के दौरान 160 देशों को भारत की वजह से कोरोना वायरस रोधी टीके मिल सके जबकि उद्घव ठाकरे उस समय ह्लडरह्व की वजह से घर में ही रहे. ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फडणवीस के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिपप्णी की कि टीका निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाना चाहिए.

ठाकुर ने यहां पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ह्लउद्घव जी कोविड-19 महामारी से डर कर घर में ही रहे. मोदीजी ने समाज का नेतृत्व और वैज्ञानिकों व टीका-निर्माताओं का उत्साहवर्धन किया.ह्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने कहा, “केवल देश नहीं, बल्कि दुनिया भी यह मानती है कि देश के वैक्सीन-मैत्री कार्यक्रम के जरिए 160 देशों को कोविड-19 रोधी टीके मिले.”

ठाकुर ने कहा कि जो व्यक्ति कोविड-19 के डर से ढाई साल तक घर से बाहर नहीं निकला, उसे उसकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों ने सत्ता से बेदखल कर दिया. ठाकुर ने पिछले साल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में बगावत होने के बाद ठाकरे सरकार गिरने की ओर इशारा करते हुए यह बात कही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu