भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी मौजूद…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 22 Sep 2023 11:02 AM
भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी, जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी मौजूद…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: लोकसभा और देश के सभी राज्य के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ राज्यसभा से भी पास हो गया. वहीं आज बिल के पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत करेंगी. पार्टी की लोकसभा और राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ-साथ महिला पदाधिकारी और दिल्ली-एनसीआर की महिला कार्यकर्ताएं आज सुबह पार्टी मुख्यालय पहुंचेंकर स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर स्वयं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर आज होने वाले पीएम मोदी के स्वागत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. बता दें कि बीते गुरुवार को राज्यसभा से भी महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया. इसके बाद बिल अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास जाएगा.

राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही ये बिल कानून का रूप ले लेगा. हालांकि इसको लागू करने से पहले जनसंख्या गणना होगी और फिर परिसिमन लागू किया जाएगा. इसके बाद इसको अमल में लाया जाएगा. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में इस बिल को पेश करते हुए कहा था कि इसके लागू होने से लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी. बता दें कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण राज्यसभा और राज्यों के विधान परिषदों में लागू नहीं होगा. मुर्मू के पास जाियों का जायजा लिया. बता दें कि बीते गुरुवार को राज्यस

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav