प्रधानमंत्री ने 1700 से अधिक गुफाओं का पता लगाने वाले मेघालय के व्यक्ति की प्रशंसा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Aug 2023 06:55 PM
प्रधानमंत्री ने 1700 से अधिक गुफाओं का पता लगाने वाले मेघालय के व्यक्ति की प्रशंसा की
ऑडियो सुनें

शिलांग. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय में 1700 से अधिक गुफाओं की खोज करने को लेकर वहां के निवासी के ब्रियान डी खरप्राण और उनकी टीम की रविवार को तारीफ की. मोदी ने लोगों से मेघालय की गुफाओं की यात्रा करने की भी अपील की जिनमें से कुछ देश की सबसे लंबी और गहरी गुफाओं में शामिल हैं.

अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, ”1964 में स्कूली बच्चे के तौर पर उन्होंने (ब्रियान ने) अपनी पहली खोज की. 1990 में उन्होंने अपने मित्र के साथ मिलकर एक एसोसिएशन स्थापित की तथा उसके माध्यम से मेघालय की अज्ञात गुफाओं को खोजना शुरू किया.”

मोदी ने कहा, ”खरप्राण ने अपनी टीम के साथ मिलकर मेघालय में 1700 से अधिक गुफाओं की खोज की और राज्य को विश्व गुफा मानचित्र पर स्थान दिलाया. भारत की कुछ सबसे लंबी और गहरी गुफाएं मेघालय में हैं.” खरप्राण की पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से मेघालय की इन गुफाओं की यात्रा की योजना बनाने की अपील की. मेघालय एडवेंचर्स एसोसिएशन के संस्थापक सचिव खरप्राण अब तक राज्य में 537.6 किलोमीटर गुफा क्षेत्रों का पता लगा चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu